फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-9- रोहित सविता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हसनगंज। बीबीपुर गांव में तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर आने पर परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी रोहित सविता (26) 15 जून की सुबह 11 बजे बाइक से अपने गांव बीबीपुर से हसनगंज जा रहा था। ऊंचगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार दूध लदे लोडर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज करा रहे थे। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुधवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह चाचा पंकज और चाची मालती के साथ रहता था। चाचा का खेती में हाथ बंटाता था। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि घटना जानकारी में है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें