फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में मृत मिली महिला, पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। गोकुलपुर गांव में महिला ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में अकेली थी। पति ने फोन मिलाया लेकिन नहीं उठा। बहू के मायके जाने से पति ने भाभी को फोन कर बात कराने की बात कही। भाभी घर गई तो देखा चारपाई पर मृत पड़ी थी। बहू के आने के बाद पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

असोहा थाना के गोकुलपुर गांव निवासी रमावती (45) के पति केशन कुमार चेन्नई में रहते हैं। मंगलवार की रात पत्नी से बात करने के लिए फोन किया पर कई बार घंटी बटने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद भाभी चंदावती को फोन कर पत्नी से बात कराने के लिए कहा। घर का मुख्य दरवाजा बंद होने से वह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचीं तो रमावती चारपाई पर मृत पड़ी थी।
इस पर उन्होंने मृतका के पति के साथ पंजाब में रह रहे उनके बेटे अवधेश को सूचना दी। सास की मौत पर मायके गई बहू रोली ससुराल पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। बुधवार देर शाम बेटा घर पहुंचा। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि महिला घर में अकेली थीं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें