फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी डीसीएम में भिड़ी दूसरी डीसीएम, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम में तेज रफ्तार दूसरी डीसीएम का बायां हिस्सा टकरा गया। इससे क्लीनर की मौत हो गई। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के कस्बा निवासी चालक गौरव (35), क्लीनर शुभम (32) के साथ डीसीएम लेकर बृहस्पतिवार की रात तीन बजे एक्सप्रेसवे से लखनऊ से मैनपुरी जा रहा था। रात करीब चार बजे हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के जाहिदपुर गांव के चालक को झपकी आ गई। इस कारण सड़क पर खड़ी दूसरी डीसीएम में बायां हिस्सा भिड़ गया। इससे डीसीएम क्लीनर शुभम गंभीर घायल हो गया। तेज झटका लगने से खड़ी डीसीएम के चालक कानपुर के यशोदानगर निवासी बीरेंद्र और क्लीनर अंशू की नींद खुली और दोनों बाल-बाल बच गए। पहली डीसीएम के चालक गौरव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि हरदोई पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। एक्सप्रेसवे से दोनों क्षतिग्रस्त डीसीएम हटवा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें