फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सराफा व्यापारी से लूट की प्राथमिकी में 18 किलो चांदी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। सराफा व्यापारी दो सगे भााइयों से आठ जून को लूट में चार दिन बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई। उधर, व्यापारियों के विरोध जताने पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी में लूटे गए चांदी के जेवरों का वजन 18 किलो और लूट में तमंचे के इस्तेमाल का तथ्य शामिल किया है।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के रामपुर खंझड़ी गांव निवासी प्रभात सोनी दुकान बंद कर आठ जून को भाई अतुल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव से 500 मीटर पहले दो बाइकों से आए चार नकाबपोश लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित के अनुसार, बैग में 37 लाख के 18 किलो चांदी जेवर थे। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी, सर्विलांस और तीन अन्य टीमें लगाई हैं। उधर पुलिस ने लूट की घटना में सिर्फ फौरी प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। इसका पता पीड़ित प्रभात सोनी को लगा तो बृहस्पतिवार को वह अन्य व्यापारियों के साथ एसपी जयप्रकाश सिंह से मिले। बताया कि पुलिस ने अभी तक न तो जेवर का वजन दर्ज किया और न ही तमंचे से फायरिंग की घटना दिखाई है।
एसपी ने थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा को प्राथमिकी में दोनों तथ्य शामिल करने का निर्देश दिया। देर शाम अपराध निरीक्षक इरशाद अली ने पीड़ित व्यापारी को थाने बुलाकर दोबारा प्रार्थनापत्र लेकर वजन और तमंचे से फायरिंग की घटना दर्शाई है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि जांच चल रही है। टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें