फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर ट्रक और डंपर भिड़े, ट्रक के चालक-क्लीनर घायल

विज्ञापन
फोटो-32-हाईवे पर नरी के पास  हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर शेखपुर नरी के पास ट्रक और डंपर के आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। डंपर के चालक और क्लीनर भाग गए। घटना के बाद पीछे से आ रहे वाहन खड़े हो गए। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की शाम करीब चार बजे ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था। शेखपुर नरी गांव के पास उल्टी दिशा से आ रहा डंपर उसी में भिड़ गया। इससे डंपर के चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। ट्रक चालक कानपुर निवासी पुष्पेंद्र राज और उसके क्लीनर गोरे को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हाइड्रा मंगाकर दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि डंपर के उल्टी दिशा से आने से यह घटना हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें