शुक्लागंज (उन्नाव)। सरैंया स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में पुलिस विभाग की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ और दूसरे में उन्नाव की टीम विजेता रहा।
पुलिस लाइन के आरआई सचिन राय ने बताया कि पहला सेमीफाइनल आंबेडकर नगर और लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल उन्नाव और रायबरेली की टीम के बीच खेल गया जिसमें उन्नाव 3-0 से विजयी रहा। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच उन्नाव और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। संवाद