चकलवंशी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अचलगंज के दुर्गाखेड़ा गांव के पास बेटी के घर जाने के लिए सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने टक्कर मार दी। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
माखी थाना क्षेत्र के गुरुचरन की पत्नी बाबूदेई (58) रविवार की देर शाम अचलगंज थानाक्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव में रहने वाली बेटी को जेठ के पुरुषोत्तम माह में पुआ देने जा रही थीं। गदनखेड़ा बाईपास से ऑटो में बैठकर लखनऊ-कानपुर हाईवे से दुर्गाखेड़ा गांव के सामने पहुंचीं। ऑटो से उतरकर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों में बेटा सुरेंद्र, बेटियाें में सोमवती, शकुंतला और सरिता बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।