फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मवई गांव में बृहस्पतिवार रात को चाेरों ने एक किसान के घर से कीमती माल पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार डेढ़ लाख के जेवर, दस हजार रुपये और एक बकरी चोरी हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मवई गांव निवासी गुलफाम के घर को बृहस्पतिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बिजली न आने से परिजन सामने बने दूसरे घर में से रहे थे। मुख्य दरवाजे में बाहर से ताला लगा हुआ था, उसे तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से में रखे 10 हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवर और एक बकरी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर जब घर गए तो ताला टूटा मिला और घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें