फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: और परेशान करेगी गर्मी, चलेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम विभाग लखनऊ ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ लू और तेज चलने की आशंका जताई है। जिले को येलो जोन में चिह्नित किया है। लोगों को बचाव के सुझाव भी दिए हैं। आपात सहायता के लिए कलक्ट्रेट मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खोला गया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि उन्नाव जिले को येलो जोन में चिह्नित किया गया है। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने और गर्म हवाओं के थपेड़े चलेंगे। बताया कि तेज धूप में विशेषकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लोग बाहर निकलने से बचें। यदि निकलना जरूरी हो तो सिर एवं शरीर को ढककर निकलें। टोपी, गमछा, दुपट्टा या छाते का प्रयोग अवश्य करें। पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करें। ओआरएस, शिकंजी, आमपना, नींबू पानी आदि का सेवन लाभकारी है। सूती एवं हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। संतुलित एवं हल्का आहार लें। ताजे फल, सलाद एवं तरल पदार्थों का सेवन करें। तली भुनी एवं गरिष्ठ खाद्य सामग्री से परहेज करें। छायादार या ठंडी जगह पर रहें। पंखा, कूलर या एसीयुक्त स्थानों में समय बिताएं। किसान दोपहर में खेतों में कार्य करने से बचें।
इंसेट-1
यह लक्षण दिखें तो डाॅक्टर से संपर्क करें
यदि व्यक्ति को अत्यधिक पसीना, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या बेचैनी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत छायादार स्थान पर ले जाएं और चिकित्सक से संपर्क करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें और समय पर उपचार लें। पशुओं को छायादार स्थान पर बांधे तथा उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें