फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ को घायल कर लूटे 4.10 लाख के जेवर-नकदी

विज्ञापन
फोटो-18- जानकारी देते जिला अस्पताल में डॉक्टरी कराने दुकानदार पीड़ित सुशील कुमार वर्मा शर्ट पहन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के भवनीखेड़ा चौराहा स्थित दुकान में घुसकर नकाबपोश चार बदमाशों ने सर्राफ पर सूजे से हमला कर चार लाख के जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए। दो बाइकों से आए बदमाश अचलगंज की ओर भाग गए। दोपहर करीब दो बजे हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक कर रहे आईजी किरण यश ने पुलिस टीम भेजी।
विज्ञापन




शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी सुशील वर्मा (52) की सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित भवनीखेड़ा चौराहे के पास सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो नाबालिग लड़के आए और सोने-चांदी का भाव पूछा। अंगूठी और चेन भी देखी। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद दो बाइकों से चार नकाबपोश आए और दुकान में घुसकर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से हमला कर घायल कर दिया। दुकान में अकेले होने पर दो लुटेरों ने उन्हें दबा लिया और दो ने काउंटर में रखे सोने-चांदी के जेवर और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। लूटे गए जेवर की कीमत करीब चार लाख रुपये है। लुटेरों के जाने के बाद बेटे जय को फोन कर बताया और यूपी-112 पर सूचना दी।

इस पर एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ दीपक यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्नाव-रायबरेली और लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र और ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज रवि मिश्र सहित चार पुलिस टीमें अलग-अलग मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांच रही हैं। आईजी किरण यश ने 24 घंटे में घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






आईजी कर रहे थे अपराध समीक्षा और हो गई लूट



घटना के समय आईजी किरण यश, पुलिस लाइन में अपराधों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आईजी ने उन्नाव-लालगंज हाईवे पर हुई लूट की चार वारदातों और सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में युवती के अधजले शव मिलने की घटना के साथ ही महिला अपराध, साइबर क्राइम, लूट, चोरी, गुमशुदगी सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।





फोटो नंबर-20-पीड़ित व्यापारी से बात करते व्यापार मंडल अध्यक्ष। स्रोत: संगठन

दहशत में सराफा व्यवसायी



लूट की घटना से सराफा व्यापारी दहशत में हैं। उनका कहना है कि इस तरह तो लुटेरे किसी के भी साथ घटना को अंजाम दे सकते हैं। व्यापारी के साथ हुई लूट पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने कहा कि घटना कष्टदायी है। अगर 48 घंटे में लुटेरे नहीं पकड़े जाते तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा।





पुलिस को चुनौती, 24 घंटे में पांचवीं लूट

उन्नाव-लालगंज हाईवे के आसपास 24 घंटे में लूट की पांचवीं वारदात से सनसनी फैल गई। मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घंटे में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने रात में लुटेरों का सुराग मिलने और जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया था। हालांकि पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।





दो थानेदार निलंबित, एक लाख का इनाम घोषित



उन्नाव। आईजी किरण यश ने लूट की घटनाओं में लापरवाही और पुलिस की सक्रियता में सुस्ती पर अचलगंज थाना प्रभारी बृजेश शुक्ला और बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल को निलंबित कर दिया है। घटनाओं के शीघ्र खुलासे और गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही विश्वसनीय सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें