फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अभिभावकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

विज्ञापन
फोटो-12- यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करती छात्राएं। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। रामपुर गढ़ौवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने गांव के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने ‘धीमे चलें और सतर्क रहे’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर लेकर नारे लगाए। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने की अपील की। बीईओ संजय शुक्ल ने ग्रामीणों को हेलमेट पहनने के लाभ और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
छात्रों ने ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, एंबुलेंस को रास्ता देने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने और स्पीड ब्रेकर पर सावधानी बरतने का महत्व समझाया। बच्चों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। अभिभावकों और ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें