फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
फोटो-33 शिवानी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शिवपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति को चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार (22) पत्नी शिवानी (19) के साथ बाइक अर्चितखेड़ा स्थित निहाल बाबा की मजार देर शाम दर्शन करने के लिए निकले थे। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शिवपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक में बैठी शिवानी सड़क पर गिर गई। लोडर का पहिया उस पर निकलने से मौत हो गई। बाइक गिरने से पति अवधेश को भी चोटें आई हैं।
पति अवधेश ने बताया कि 19 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। पत्नी की मौत से पति सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें