फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष,मंत्री व कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-19- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुमेरपुर के ​नव निर्वाचित पदा​धिकारी। स्
विज्ञापन
पाटन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुमेरपुर की चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

निर्वाचन पर्यवेक्षक विश्वनाथ सिंह तथा अभिषेक मिश्रा की देखरेख में हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह, मंत्री पद पर वरुण मिश्रा और कोषाध्यक्ष पर राम कुमार ने एकल पर्चा दाखिल किया। कोई अन्य नामांकन न होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने पर शिक्षकों ने पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी में महेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मणिशंकर तिवारी, दुर्गेश कुमार, रामदेव, अरुणेंद्र प्रताप सिंह व वंदना दीक्षित को उपाध्यक्ष, अखंड प्रताप सिंह, हरिओम सिंह, आशीष वर्मा,अजय दीप सिंह, नुपुर अवस्थी को संयुक्त मंत्री, राजेश कुमार को अकाउंटेंट एवं ऑडिटर अशोक कुमार को मनोनीत किए गए। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय, आशीष शुक्ला, योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, गिरीश प्रताप सिंह, प्रिंशू सिंह, दीपक सिंह, महादेव प्रसाद, कंचन मिश्रा, आशीष दीक्षित, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें