फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आंधी से गिरे पेड़ में दबकर किसान की मौत से परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आंधी से बुधवार शाम पेड़ के नीचे दबकर हुई वृद्ध की मौत की घटना में बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव घर पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। राजस्व कर्मियों ने मुआवजा दिए जाने का परिजनों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव निवासी छंगा (65) बुधवार की दोपहर खेत पर काम कर रहे थे। अचानक आई आंधी से पेड़ उखड़कर छंगा पर गिरने से गंभीर घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। घर शव पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। वह खेती से ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। चार बच्चों में सजीवन, राजकुमार, सुनील और अशोक हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दैवी आपदा में किसान की जान गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लेखपाल ने जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें