फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
फोटो-8- अदनान उर्फ समीर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बांगरमऊ। भगवंतपुर गोटपाली गांव के बाहर शनिवार की सुबह बरगद के पेड़ से युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन कोई कारण ही नहीं बता पाए। मां ने बताया कि बेटा कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव भगवंतपुर गोटपाली निवासी इकबाल के पुत्र अदनान उर्फ समीर (18) ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। मां शाहीन ने बताया कि शनिवार की सुबह अदनान जरूरी काम से जाने और कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर निकला था। दोपहर बाद उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। मां शाहीन पुलिस को घटना की वजह नहीं बता पाईं। किसी तरह का आरोप न होने से पुलिस आत्महत्या ही मान रही हैं। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए मोबाइल फोन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में अभी तक मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें