उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब छात्रों के स्क्रूटनी फॉर्म भरने की भी तारीख तय कर दी गई है। छात्र 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सचिव के निर्देश हैं कि स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। 17 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए छात्र को 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र के दर से लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा का शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। उसके बाद आवेदन के विवरण को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे। बताया कि ऑनलाइन के अतिरिक्त कूरियर या डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।