फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मूर्ति विसर्जन यात्रा में दो पक्षों में विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। शेखपुर बुजुर्ग गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 27 अप्रैल को गांव से सई नदी तक विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दाउदपुर गांव निवासी मोहम्मद सद्दीक का दामाद दो महिलाओं के साथ जुलूस के बीच से गुजरने लगा। ग्रामीणों ने दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उस पर गुलाल पड़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दूरी पर जाने के बाद युवक ने जुलूस की ओर चप्पल दिखाकर अपमानजनक इशारे किए और धमकी दी। आधे घंटे बाद सद्दीक परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर विसर्जन यात्रा पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने सद्दीक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के मोहम्मद सद्दीक का कहना है कि शेखपुर गांव के चार-पांच युवकों ने उसके दामाद और बेटी को घेरकर जबरन रंग डालने का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट की। निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें