फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जांच समिति ने 30 को सभी बाबुओं को बयान के लिए बुलाया कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। एमआरएस इंटर कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक और डीआईओएस कार्यालय के बाबू की मिलीभगत से करीब 65 लाख रुपये का घपला हुआ था। इसकी जांच कर रही तीन सदस्यीय समिति ने प्रधानाचार्य और बाबुओं के बयान दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल को कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन

एमआरआरएस इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक राधेश्याम की ओर से दो दिन पहले डीआईओएस से शिकायत की गई थी कि सहायक लिपिक के बैंक खाते में कोषागार से 2,93,913 रुपये भेजे गए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा मांगे गए बैंक विवरण की जांच के दौरान यह लेन-देन उजागर हुआ था। बाद में पता चला था कि अलग-अलग कर्मचारियों के खाते में करीब 65 लाख रुपये स्कूल के बाबू ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू के साथ मिलकर भिजवाए और उसे रिश्तेदार का बताते हुए निकलवा भी लिया।
मामला बढता देख डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम के सदस्यों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य, बाबुओं के साथ सहचर जिनके खाते में रुपये गए और उनसे बाबू ने निकलवा लिए। उन सभी के बयान दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है, जांच करना उनका काम है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें