फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिवार परामर्श केंद्र में समझौता, घर ले जाकर पति ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद घर लेकर गए पति ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमकर पीटा। ससुराल वालों ने भी उसी का साथ दिया। पीड़िता जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाई। तहरीर के आधार पर पति सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के राजेपुर गांव निवासी मुस्कान गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी पांच मई 2025 को असोहा के कांथा निवासी अमन गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई दिनों तक कमरे में बंद कर खाना-पानी भी नहीं देते थे। 20 मार्च को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया तो 27 मार्च को पुलिस लाइन में बुलाया गया। वहां सुलहनामा के आधार पर विदाई की गई।
विवाद होने पर 12 अप्रैल को फिर हम लोग परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। सलाहकारों ने समझाकर फिर विदा करा दिया। रास्ते में ही पति अमन ने कहा कि अब तो परिवार परामर्श से भी छुट्टी मिली गई, अब कौन बचाएगा। घर ले जाकर एक दो दिन तो कुछ नहीं बोले लेकिन बाद में मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई करते। यही नहीं सास संगीता और पति ने गर्भपात करा दिया जिससे पेट में इन्फेक्शन भी हो गया। 16 अप्रैल को जैसे-तैसे पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी, तब जान बच पाई। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमन गुप्ता, ससुर ओमप्रकाश, सास संगीता, देवर करन और मयंक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें