फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्मी में एक्सप्रेसवे पर वाहनों आग और टायर फटने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
फोटो-6- एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फर्राटा भरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गर्मी बढ़ने से एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टायर फटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा इंजन गर्म होने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। यूपीडा ने चालकों को रेस्ट एरिया में वाहन खड़ा कर टायर और इंजन ठंडा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि कि भीषण गर्मी में वाहनों के टायर और इंजन जल्दी गर्म हो जाते हैं। इससे टायर फटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वाहन टकराने और पलटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इंजन गर्म होने से शॉर्ट सर्किट के कारण वाहनों में आग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कार को 150 किलोमीटर, बस को 100 किलोमीटर और भारी वाहनों को 50 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रेस्ट एरिया में रोकना चाहिए। वाहनों को कम से कम आधे घंटे तक खड़ा रखकर ठंडा करना जरूरी है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 100 किलोमीटर की दूरी पर रेस्ट एरिया हैं।

बताया कि रेस्ट एरिया में वाहन खड़ा करने से न केवल इंजन और टायर ठंडे होते हैं, बल्कि चालक भी आराम कर सकते हैं। इससे चालकों को झपकी से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। सुरक्षा अधिकारी ने चालकों से गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें