फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पानी पीते समय पंपसेट में फंसा दुपट्टा, बालिका की मौत

विज्ञापन
फोटो-2- बालिका की मौत के बाद मौजूद परिजन और ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। मिट्ठूखेड़ा गांव में फसल की सिंचाई के लिए लगे पंपसेट से पानी पीते समय दुपट्टा फंसने से बालिका की घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठूखेड़ा निवासी सुरेश की बेटी शिवकन्या (15) सोमवार को दोपहर खेत की सिंचाई कर रहे भाई टिल्लू को खाना देने गई थी। पम्पिंग सेट पर वह पानी पीने लगी। पंपिंग सेट की कप्लिंग में दुपट्टा फंसने से उसके बाल भी फंस गए। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। शिवकन्या की मौत से मां रेशमा, पिता सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार दबौली के सरैया घाट पर कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें