फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक टोल बैरियर कम, यात्रियों को होगी राहत

विज्ञापन
फोटो-14-नवनिर्मित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सफर के लिए आजाद मार्ग चौराहा के पास बना टोल बैरिया - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा की संख्या पांच से घटाकर चार कर दी है। एनएचएआई ने लखनऊ के पास पिनवट स्थित टोल प्लाज को खत्म कर दिया है। इस व्यवस्था से बनी के पहले से एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को कोई टोल कर नहीं देना पड़ेगा। कानपुर हाईवे की तरफ आजाद मार्ग चौराहा या उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से बेथर के पास स्थित टोल से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों को केवल लखनऊ के बनी टोल तक ही टैक्स देना होगा। एक तरफ का टोल 275 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 415 रुपये टोल लगेगा।इससे लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वार्षिक पास है तो सिर्फ 30.74 रुपये में जाना-आना एनएचएआई के वार्षिक फास्टैग पास से सफर करने वालों के लिए कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का केवल 15.37 रुपये और आना-जाना 30.74 रुपये में हो जाएगा। मालूम हो कि एनएचएआई ने एक अप्रैल 2026 से वार्षिक पास मूल्य 3000 रुपये में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है। एनएचएआई के पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि अब यह रिचार्ज 3075 रुपये का हो गया है। यह फास्टैग एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग के लिए मान्य होता है।

फोटो-14-नवनिर्मित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सफर के लिए आजाद मार्ग चौराहा के पास बना टोल बैरिया- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें