चकलवंशी। पामाखेड़ा गांव में दो भाइयों की आपस में कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी से दोनों भाई उलझ गए। इस पर पड़ोसी ने परिजन के साथ मिलकर दोनों भाइयों को पीट दिया।
माखी थाना के पामाखेड़ा गांव निवासी महेश (35) और छोटे भाई सुरेश (33) के बीच रविवार की रात दस बजे शराब के नशे में कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर पड़ोसी पप्पू वहां पहुंचा। उन्होंने दोनों भाइयों के बीच झगड़े में बीच-बचाव की कोशिश की। इससे दोनों भाई पप्पू से ही भिड़ गए। पप्पू ने अपने परिजन को बुलाया और डंडों से दोनों भाइयों को पीटा। इससे महेश के सिर में चोट आई और सुरेश के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहनलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।