पुरवा। टीकरखुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात महिला का शव आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटका मिला। जांच करने आई पुलिस को पति ने बताया कि दो बच्चियों की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरखुर्द गांव निवासी रानी (25) पत्नी मोहित बृहस्पतिवार को घर पर अकेली थी। पति मोहित ने बताया कि वह ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर खेत में गेहूं की मड़ाई करने गया था। रात में छोटे भाई अमित ने रानी का शव आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटकता देखकर सूचना दी। पुलिस को पति ने बताया कि अप्रैल 2019 में विवाह हुआ था। बताया कि एक बच्ची की जन्म के एक माह बाद मौत हो गई थी। दूसरी बच्ची ने पांच माह की उम्र में फरवरी 2026 में दम तोड़ दिया था। इससे पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई थी।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि महिला बच्चियों की मौत से आहत थी। मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है।