उन्नाव। इंदिरानगर मोहल्ले में परिचित से मिलने गए वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई है।
सदर कोतवाली के सिंगरोसी मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव (72) घर के पास ही स्कूल चलाते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर काम से शहर के मोहल्ला इंद्रानगर आए थे। कुआं वाली गली में अचानक साइकिल सहित गिर गए। उनको पड़ा देख लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधारकार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अधिवक्ता बेटे अमरेंद्र के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।