नवाबगंज। जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को बाग में किसान का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। आशंका जताई गई कि आर्थिक परेशानियों के कारण खुदकुशी की है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी नंदलाल (45) पेंटिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को उसका शव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय इंदल मार्ग पर चाचा कमलेश के बाग में नीम के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि नंदलाल की कमाई कम थी। वह दोनों बेटियों की शादी के लिए चिंतित था। आर्थिक दिक्कतें दूर न होने से परेशान था।
नंदलाल का एक बेटा अभिषेक दुबई में रहता है। पति की मौत से बिटान और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को नंदलाल की आर्थिक परेशानी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।