फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छप्पर में लगी आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। भवानीपुर गांव में बुधवार की रात छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग बुझाई गई तब तक छप्पर के नीचे बंधे पांच मवेशियों की झुलसकर हो गई।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी रामचरण के गांव में दो घर हैं। उनका एक घर गांव के किनारे बना है जहां घर के पीछे मवेशी बांधे जाते हैं। रामचरण ने बताया कि बुधवार की रात मवेशियों की देखभाल के बाद दूसरे घर खाना खाने के लिए गए थे। इसी दौरान मवेशियों के छप्पर में आग लग गई। लपटें उठती देख वह भागकर मौके पर पहुंचे तो आग विकराल हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई लेकिन छप्पर के नीचे बंधी भैंस, उसका पड़वा और तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। पीड़ित ने राजस्व विभाग को इसकी सूचना देकर मुआवजे की मांग की है। लेखपाल कृष्णकुमार शुक्ला ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें