फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी, बेटी और छोटे भाई की पत्नी घायल हो गईं। सभी को सीएचसी मियागंज पहुंचाया गया जहां, डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के मुस्तफाबाद गांव निवासी राहुल (27) पुत्र रामकिशोर उर्फ धन्ना अपनी पत्नी सियादुलारी (25) और छोटे भाई जितेंद्र की पत्नी कोमल (22)ए उसकी एक साल की बेटी सृष्टि के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरधनी गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार की रात लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बारीथाना गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सभी गंभीर घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। युवक प्राइवेट नौकरी करता था। घायल कोमल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। सियादुलारी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें