फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर का ताला तोड़कर पार किया 70 हजार का माल

विज्ञापन
फोटो-4- बिखरा सामान दिखाती गृह स्वामिनी बबिता। संवाद - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
सफीपुर। मुशीराबाद गांव में चोरों ने घर का ताला काटकर सिलिंडर, बर्तन सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। बुधवार को पीड़ित घर पहुंचा तो घटना का पता चला। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के मुशीराबाद गांव निवासी रामसहाय परिवार के साथ दिल्ली के मोतीनगर मोहल्ले में रहते हैं। वहां टीवी चैनल का केबल लगाने का काम करते हैं। बुधवार सुबह पत्नी बबिता के साथ गांव पहुंचे तो देखा बाहरी गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान भी बिखरा पड़ा था। पीडित के अनुसार चोर 15 हजार रुपये के पीतल, तांबे के बर्तन सहित कपड़े, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें