फोटो-10-छात्रा को पुरस्कृत करते मोहान विधायक बृजेश रावत। स्रोत: कर्मी।
- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
उन्नाव। भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सोहरामऊ के आईपीएसआर इंस्टीट्यूशन में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें जयती द्विवेदी सहित चार छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया।
भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहेब की केंद्रीय भूमिका, महिलाओं, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष, उनकी असाधारण अकादमिक विशेषज्ञता एवं आर्थिक विचारों पर छात्रों ने निबंध लिखे। इसमें पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा जयती द्विवेदी, कक्षा 10 के छात्र कृष्णा पटेल, कक्षा 11 की सृष्टि सिंह एवं कक्षा-12 के शशांक रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहान विधायक बृजेश रावत ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख नवाबगंज प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, बद्री विशाल तिवारी भी मौजूद रहे।