फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिया से टकराई बाइक युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

विज्ञापन
फोटो-5- अमित सविता (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
असोहा। कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर शिवगढ़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई रामकरन गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

असोहा थाना के निमैचा गांव निवासी अमित (23) पुत्र रमेश सविता, चचेरे भाई रामकरन (21) पुत्र तुलसीराम के साथ सोमवार की रात 11 बजे कालूखेड़ा से घर जा रहा था। कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर शिवगढ़ के पास पुलिया निर्माणाधीन है। वाहनों के आवागमन के लिए पुलिया के बगल से कच्चा रास्ता बनाया गया है। कार्य प्रगति पर होने का बोर्ड लगाकर निर्माण एजेंसी ने औपचारिकता पूरी कर ली। पुलिया से पहले ब्रेकर और संकेतक नहीं लगा है। बाइक चला रहा अमित डायवर्जन का अनुमान नहीं लगा पाया और अंधेरे में बाइक पुलिया में टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल रामकरन से प्रधान के बेटे सुधीर राजपूत का मोबाइल नंबर लेकर घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकरन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया है।
रामकरन का परिजन मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पिता ने बताया कि अमित दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करता था। एक सप्ताह पहले आया था और तीन दिन बाद उसे लौटना था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां श्यामदेवी व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज चल रहा है।

फोटो-5- अमित सविता (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें