फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दोनों दोस्तों के शव गांव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
फोटो-25- शैलेंद्र के रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। डंपर की टक्कर से मृत दो दोस्तों के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने दबौली स्थित सरैया घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया। उधर, डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा गांव निवासी शैलेंद्र और सरांय गांव निवासी संजीत रविवार को लुधियाना से घर आए थे। दोनों दोस्त बाइक से मल्लावां में रहने वाले साथी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर नारेखेड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
सोमवार को दोपहर बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने दबौली स्थित सरैया घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शैलेंद्र के पिता विनोद ने बताया कि बेटा ही घर का कमाने वाला था। यह नहीं पता था कि वह हमेशा के लिए हम लोगों से जुदा हो जाएगा। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। शैलेंद्र के पिता विनोद की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें