उन्नाव। उन्नाव के मगरवारा स्थित फैक्टरी में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला थाना की टीम ने 200 महिला श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान में महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह और परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव शामिल थे। महिलाओं को यूपी-112, 1098, 1090 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। समस्या होने पर संपर्क के लिए अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी साझा किए गए। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नारी शक्ति का स्वरूप है, जिसके अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। (संवाद)