नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार दोपहर जगदीशपुर गांव के सामने लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपती नहर की पुलिया से टकराकर नहर में गिर गए। गंभीर रूप घायल दंपती को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। कानपुर के किदवईनगर निवासी अमर पारेख (54) शनिवार की दोपहर पत्नी चंदा पारेख (52) के साथ बाइक से सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्लाफार्म जा रहे थे। हादसे में दंपती नहर में गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि लोडर का पता लगाया जा रहा है। संवाद