फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत जा रहे वृद्ध को पीटा, बेहोश होने पर मृत समझ भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। गांव दरौली में खेत से लौट रहे 60 वर्षीय वृद्ध को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। बेटे की तहरीर पर पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दरौली निवासी सैफ ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल की शाम पिता आजाद खेत जा रहे थे। रास्ते में पुरानी बातों को लेकर अर्जुन, संजय, बब्बन, केशन और कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें पीट दिया जिससे बेहोश होकर गिर गए। आरोपी मृत समझकर भाग निकले। आजाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सैफ ने बताया कि पांच अप्रैल को भी इन्हीं आरोपियों ने उनके पिता से झगड़ा किया था जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें