फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवेचनाओं में लापरवाही पर अपराध निरीक्षक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। विवेचनाओं में लापरवाही पर एसपी ने अचलगंज थाने में तैनात अपराध निरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया है। उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण में छह महीने से अधिक का समय लगाया। इसके बाद भी निस्तारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अचलगंज थाने में तैनात अपराध निरीक्षक इरशाद त्यागी के पास छह विवेचनाएं थीं। इनमें से दो का निस्तारण करने में उन्होंने छह महीने से अधिक का समय लगा दिया। इसके बाद भी विवेचना पूरी नहीं हो पाई। इस पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। बता दें कि इसके पहले मौरावां थाने के दो उपनिरीक्षकों को विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर आईजी ने निलंबित कर दिया था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अपराध निरीक्षक पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें