फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवरामऊ गांव निवासी अरविंद (26) ममेरे भाई विनीत (22) के साथ बाइक से उन्नाव जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मेहंदीखेड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर मेहंदीखेड़ा निवासी अनिल (30) अपनी पत्नी तारावती (28) के साथ सवार थे। भीषण टक्कर में अरविंद, विनीत, अनिल और तारावती सभी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने अरविंद, अनिल और तारावती की हालत अत्यधिक गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें