फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, 15 लाख रुपये का माल बरामद

विज्ञापन
फोटो-18 सदर कोतवाली में खड़े गिरफ्तार किए गए चोरी के आरोपी।  स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और एसओजी टीम संगठित चोर गिरोह के पांच बदमाशों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की पांच घटनाएं स्वीकार की हैं। इनके पास से लगभग 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सदर कोतवाली के डीह गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ दीपू, रविंद्र सिंह उर्फ बऊवा, शांतिनगर निवासी जलेश उर्फ अयान, सफीपुर के देवगांव निवासी विशाल उर्फ अनुराग कुशवाहा और नवाबगंज निवासी अमन सोनी को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग शुक्रवार की रात ललऊखेड़ा नहर के पास चोरी की साजिश कर रहे थे।
पूछताछ में पांच अगस्त 2025 को सिविल लाइन में अरुणरश्मि वर्मा के घर से चोरी स्वीकार की। 19 फरवरी को गदनखेड़ा में संदीप कुमार के घर और 24 मार्च को गदनखेड़ा नई बस्ती में चोरी की बात भी मानी। इन बदमाशों ने माखी थाना क्षेत्र सहित कुल पांच चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया गया है। बरामद माल में तमंचा, दो कारतूस, 2800 रुपये, जेवर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बाइक और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन


बाइक से रेकी, ऑटो से जाकर करते थे चोरी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोर बाइक से रेकी करते थे। इसके बाद ऑटो से जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह में चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी शामिल है। उसे ठिकाने लगाने वाला एक ई-रिक्शा चालक भी इस गिरोह का हिस्सा है।
गिरफ्तार शैलेंद्र उर्फ दीपू सविता पर गैंगस्टर, एनडीपीएस और चोरी सहित कुल 17 मामले दर्ज हैं। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार, दीपू के साथ रविंद्र और जलेश भी गिरोह के मुख्य सदस्य थे। चोरी का सारा सामान अमन सोनी को बेचा जाता था और विशाल उर्फ अनुराग ई-रिक्शा चलाकर उसे ठिकाने लगाता था। रविंद्र सिंह, जलेश, विशाल और अमन सोनी पर पहले से चार-चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें