फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जहर से नवविवाहिता की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-8- जया उर्फ अनुपम (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पाटन/परियर। बिहार के पकरा खुर्द गांव की नवविवाहिता की लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने 27 मार्च को जहर खाया था। 28 मार्च की शाम मायकेवाले शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक आवास पर पति की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रात में ही ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को परिजन फिर भड़क गए और शव रखकर जाम लगा दिया। काफी समझाने के बाद वे शांत हुए और शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका। बिहार थानाक्षेत्र के भदिया गांव निवासी जया उर्फ अनुपम (28) पत्नी राहुल चौधरी ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था। पति राहुल उसे पहले मौरावां अस्पताल फिर लखनऊ केजीएमयू ले गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मायके और ससुराल वालों में विवाद पर पति सहित अन्य ससुराल वाले वहां से चले आए थे।
मृतका के पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले 10 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर देकर मार दिया गया। पिता ने बताया कि 20 मार्च को ननद की शादी के बहाने पति बेटी को साथ ले गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति राहुल, सास लीलावती, ससुर शंकर और ननद सरोज पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

विधायक और पुलिस के समझाने पर माने लोग
पुलिस ने रात में ही आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से परिजन पहले संतुष्ट थे लेकिन बाद में किसी ने उन्हें पति को सामने पेश करने के लिए भड़का दिया। इसके बाद शनिवार को सिकंदपुर-परियर सड़क पर शव रखकर जाम लगाया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ और शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें