फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-2- शालिनी (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। दर्शनखेड़ा भूड़ गांव में बीएससी की छात्रा का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की लेकिन परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। गांव में मोबाइल पर अधिक बात करने पर डांटने की चर्चा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दर्शनखेड़ा भूड़ गांव निवासी संजय पाल की बेटी शालिनी (19) बीएससी की छात्रा थी। बुधवार की रात नौ बजे उसका शव घर के कमरे में बल्ली में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय माता-पिता दूसरे कमरे में थे। बेटी कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव लटका था। पुलिस की जांच में मां ने आत्महत्या का कारण नहीं बताया लेकिन ग्रामीणों में फोन पर अधिक बात करने पर शालिनी को डांटने पर खुदकुशी की चर्चा है।
बता दें कि शालिनी की बड़ी बहन गोल्डी की भी फरवरी 2025 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शालिनी ही माता-पिता की इकलौती संतान बची थी। दो साल में दोनो बेटियों की मौत से माता-पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें