फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
फोटो-34- दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के बाद जानकारी देते एसओ। स्रोत: पुल
विज्ञापन
चकलवंशी। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी संतोष के घर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। न्यायालय के आदेश पर उसे 30 दिन में हाजिर होने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में 31 अगस्त 2025 की रात 15 साल की किशोरी लापता हो गई थी। पिता ने दो सितंबर 2025 को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में गांव के संतोष का नाम सामने आया। किशोरी को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना के बाद से ही आरोपी संतोष फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें