फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन घरों में हुई 23.50 लाख की चोरी में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटाभवानी और ओसिया गांव में सेवानिवृत्त बीडीओ और सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सहित तीन घरों में हुई 23.50 लाख की चोरी की घटना में दो टीमें खुलासे में लगाई गई हैं। जांच में जुटी टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें घटना के समय एक बाइक आते और कुछ देर बाद जाते दिखी है लेकिन नंबर साफ न होने से पुलिस को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बेहटाभवानी निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ बेनी माधव चौधरी, सेवानिवृत्त सूबेदार रामबिलास चौधरी और ओसियां के अमित कुमार के यहां हुई चोरी के मामले में सीओ मधुपनाथ मिश्र ने खुलासे के लिए कोतवाल राजपाल और इंदेमऊ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार की टीम को खुलासे में लगाया है। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। गांव के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ बेहटाभवानी और गढ़ाकोला मार्ग की ओर जाने वाली सड़क के किनारे दोनों ओर की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। घटना से पहले एक बाइक आते दिखी है। फिर कुछ देर बाद जाते नजर आई है, जांच की जा रही है।
कोतवाल राजपाल ने बताया कि खुलासे के लिए घटना वाले दिन रात में आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बीटीएस के माध्यम से चोरी की रात सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें