फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी आने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-10-पंकज (फाइल फोटो)। - फोटो : वारिशगंज ​स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
विज्ञापन
पुरवा। मौरावां-पुरवा मार्ग पर मिर्री चौराहे के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के आगे अचानक मवेशी आ गए। चालक ने ब्रेक लगाए जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक पंकज (22) की मौत हो गई। छोटा भाई फूलचंद्र (20) घायल हो गया है।
विज्ञापन

पांडेयपुर निवासी पंकज भाई फूलचंद्र के साथ देवी जगदीशुपुर ईंट उतारने गया था। वहां से लौटते समय मिर्री चौराहे के पास मवेशी आने से ट्रैक्टर पलट गया। एंबुलेंस से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को बताए शव घर ले गए। फूलचंद्र का इलाज अभी भी चल रहा है। बेटे की मौत से पिता अयोध्या, मां शिवकुमारी, भाई वेदप्रकाश और बहन शशि सदमे में हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम अवश्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें