फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शरारती तत्वों ने खंडित की देवी प्रतिमा

विज्ञापन
फोटो-14-खाली स्थान पर नई मूर्ति स्थापित करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। इब्राहिमबाग में बने मंदिर में मंगलवार की रात वैष्णो माता की मूर्ति खंडित कर सड़क पर फेंक दी गई। बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं ने मूर्ति गायब देखी तो आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। खंडित मूर्ति गंगा में विसर्जित कराई और कानपुर से नई मूर्ति मंगाकर स्थापित कराई।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के इब्राहिमबाग निवासी रामचरन प्रजापति ने घर के पास छोटा मंदिर बनवाया था। इसमें 15 साल पहले मां वैष्णो की मूर्ति स्थापित की थी। शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए मूर्ति खंडित कर सड़क पर फेंक दी। ग्रामीणों ने नवरात्र में हुई इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पुरवा विधायक से भी शिकायत की है। ग्रामीणों में चर्चा भी रही कि पुलिस ने जल्दबाजी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराए बिना ही स्थापना करा दी। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रामचरन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें