फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुठभेड़ में पकड़े दो तस्कर, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। गो-तस्करों के क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। देर रात बाइक सवार तीन गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक के बाएं पैर में गोली लगी है। तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

यह घटना असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर चंदनखेड़ा पुल के पास सोमवार रात हुई। पुलिस टीम स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और बाइक फिसलने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।
घायल तस्कर की पहचान रफीक निवासी कुइथर, थाना दही के रूप में हुई। उसका इलाज असोहा सीएचसी में कराया गया। दूसरे गिरफ्तार आरोपी का नाम मनमोहन निवासी शिवगढ़ बताया गया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। रफीक पर उन्नाव और लखनऊ में एक दर्जन गोवध के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें