फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के उपकरण चोरी में कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर पनहन के सामने हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी घटना के 16 दिन बाद कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ हुई है।
विज्ञापन

दो मार्च 2026 की रात पनहन गांव के पास से चोरों ने 10 सोलर पैनल, दो इनवर्टर और चार सीसीटीवी चुरा लिए थे। एक्सप्रेसवे के सुपरवाइजर सुजीत सिंह ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी। कंपनी के कर्मचारी अजय पर चोरी का शक जताया था। पुलिस ने पहले जांच की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। जांच में नामजद कर्मचारी की भूमिका सामने आने के बाद अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें