मौरावां। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में टाइल्स कारीगर गिरधारी (45) की मौत हो गई। साथी बजरंग (35) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
गिरधारी राजस्थान के निवासी थे और लखनऊ में परिवार सहित रहते थे। वह बजरंग के साथ मौरावां एक काम की बातचीत करने जा रहे थे। सुक्खाखेड़ा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायलों को मौरावां अस्पताल ले जाया गया। वहां गिरधारी को मृत घोषित किया गया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी राधा और मां किरन सहित परिजन बेहाल हैं।