फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला ने मौसा पर लगाया बेटे का अपहरण और पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र की संध्या दीक्षित ने अपने मौसा देवेंद्र मिश्र, मौसी केतकी और उनके दो बच्चों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संध्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लूटापुर निवासी मौसा देवेंद्र ने उसे साल 2007 से 2024 तक पत्नी की तरह साथ रखा। इस दौरान संध्या का बेटा भी उनके साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन

बताया कि दो साल पहले पति की मौत होने के बाद मौसा-मौसी ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर लखनऊ में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। कुछ दिन पहले उसका बेटा गायब हो गया। तलाश करते हुए 11 मार्च को देवेंद्र मिश्र के घर पहुंची, जहां उसका बेटा उन्हीं के घर में मिला। बेटे को बिना बताए ले आने का विरोध करने पर मौसा देवेंद्र, मौसी केतकी और उनके दो बच्चों ने संध्या से मारपीट की। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दंपती और उनके दोनों बच्चों पर मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें