फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांव के बाहर फंदे से लटका मिला टेंपो चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। लालमनखेड़ा गांव में आठ दिन पहले घर से निकले टेंपो चालक रवींद्र उर्फ मसाला का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि रवींद्र का पत्नी रामदुलारी से विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। शव छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे अनुमान है कि घर से निकलने के तुरंत बाद उसने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव का रवींद्र (35) बैंडबाजा बजाने के साथ टेंपो भी चलाता था। छोटे भाई रजनीश ने बताया कि पांच मार्च को रवींद्र का पत्नी से झगड़ा हुआ था। रवींद्र को शक था कि पत्नी किसी और से बात करती है। विवाद के बाद वह बिना बताए घर से चला गया और तब से वापस नहीं आया। परिवार उसकी तलाश कर रहा था लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पत्नी से विवाद की बात सामने आई है लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। रवींद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। उसके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। विवाद के कारण पत्नी उसे देखने तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें