फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टीईटी के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
फोटो-13- प्रदर्शन के दौरान पोस्टकार्ड दिखाते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले अभियान का नेतृत्व संजीव संखवार और अमित तिवारी ने किया।
विज्ञापन

अटवा सफीपुर के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजे। शिक्षक नेताओं ने टीईटी अनिवार्यता को अन्यायपूर्ण बताया। यह आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए है। उन्होंने सरकार से इस पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करेंगे। देश भर के शिक्षक संसद भवन के सामने लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस अभियान में कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें